काठगोदाम–‘‘गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संगीत वाद्यों के नादस्वरों से फिर प्रतिध्वनित हुआ इंस्पिरेशन’’…

काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में आज कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वाद्य यंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता Instrumental Freaks का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी माँ शारदा का आह्वान करते हुए दीप प्रज्ज्वलन से हुई और विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने इसे शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा, संगीत विभाग एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
उद्देश्य एवं आयोजन:
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में संगीत के प्रति रुचि जगाना तथा उनके वाद्य यंत्र कौशल को मंच पर प्रदर्शित करना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने गिटार, हारमोनियम, तबला, बाँसुरी, ड्रम, सेक्सोफोन, क्लैप बॉक्स आदि वाद्यों पर प्रस्तुतियाँ दीं। प्रत्येक प्रस्तुति ने रचनात्मकता, लगन और संगीत प्रेम का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
निर्णायक एवं पुरस्कार वितरण:
निर्णायक मंडल के सदस्यों श्री प्रेम गोस्वामी एवं श्री मनोज पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को सराहा और उन्हें सुधारात्मक सुझाव दिए।
विजेताओं को निम्नानुसार पुरस्कृत किया गया:
जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान: अक्षित कोहली, हद्यांश तिवारी, आराध्या पाण्डे, भाव्या भट्ट, प्रियांश भट्ट, आशी मिश्रा
द्वितीय स्थान: राफै अहमद, केशव वशिष्ठ, हंशिका अधिकारी, विहान तिवारी, ओम पंत, मानविक अधिकारी
तृतीय स्थान: भार्गव परिहार, अविरल भारद्वाज, मायिल साह, गुरूनूर कौर, आराध्या
सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान: लक्ष्य बुड़लाकोटी, वंश पाठक, शिया रावत, स्वास्तिक गोस्वामी, निखिल कोहली, दक्ष कार्की, शिवांश बिष्ट, आदित्य जोशी
द्वितीय स्थान: रुद्र शर्मा, हद्यांशी वर्मा, लक्षिता तिवारी, भव्य पाण्डे, अरिन्जय मर्तोलिया, निमिश चौबे, शिवांश बल्यूटिया, लव्यांश कुमार
तृतीय स्थान: शिवांश आर्या, तनिष्क भट्ट, मनोकृति पाण्डे, प्रत्युष बिष्ट, दक्ष भट्ट, सावन कुमार
विजेताओं को पुरस्कार वितरण चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर एवं निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम संचालन एवं योगदान:
इस आयोजन की देखरेख श्रीमती शिखा सोलोमन एवं श्रीमती पूजा जोशी ने की। मंच सज्जा श्रीमती नीरू गोयल व श्रीमती ऋचा शर्मा द्वारा तथा मंच संचालन हर्षित सिंह, शुभांग जीना, आरव गुप्ता, मिहीर बिष्ट, परितोष, यशस्वी भण्डारी, मयूरेश तरांगी व हसन सुहैल ने किया।
संगीत विभाग के श्री संजय गोस्वामी, श्री मोहित पंत, श्री गौरव कुमार एवं कक्षा 6 से 12 तक की समस्त शिक्षिका-शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
उपसंहार:
कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन व प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों व शिक्षकों की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर प्रस्तुतियों की कामना की। इस तरह Instrumental Freaks 2025 ने संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक सजीव मंच दिया और विद्यालय में उत्साह एवं प्रेरणा का वातावरण सृजित किया।


