कशिश हत्याकांड–मुख्यमंत्री धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय विभाग को शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश, दोबारा होगी याचिका दायर…

FB_IMG_1758202071454
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। काठगोदाम में वर्ष 2014 में सात वर्षीय नन्हीं परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट से आरोपित को दोषमुक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए न्याय विभाग को शीर्ष अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि में बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकरण में सरकार हर स्तर पर मजबूती से पैरवी करेगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से दोषी को सज़ा सुनाए जाने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट से बरी होना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वश्रेष्ठ लीगल टीम को इस मामले में लगाया जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी सज़ा दिलाई जा सके। सीएम ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

देवभूमि की अस्मिता को किसी भी तरह की ठेस बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार सत्यापन अभियान के माध्यम से अंकुश लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

 

Ad Ad Ad