उत्तराखंड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 20 दिसंबर को होगा कत्यूर महोत्सव का उद्घाटन, सभी तैयारियां हुई तेज…

IMG-20231003-WA0014
खबर शेयर करें -

कत्यूर महोत्सव 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समय से आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं होंगी। जिलाधिकारी अनुराधा पाल गरुड़ पहुंची। उन्होंने कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की बात की। भकुन खोला मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव होगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। भव्य झांकियां निकाली जाएगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो होगा। विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

लोनिवि भकुन खोला मैदान का समतलीकरण करेगा। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और गोमती नदी पर अस्थायी पैदल पुल बनाएगा। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई दुरुस्त रहेगी। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिनमें एकरूपता का ध्यान रखा जाएगा।

विद्युत विभाग के साथ ही उरेडा को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, आवश्यक जानकारी ली। पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, इंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि उपस्थित थे।

Ad