उत्तराखंड–प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के अन्य फैसले पढ़ें, सेब, कीवी, मोटे अनाज व ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Weather Update:- इस साल सामान्य से अधिक होगी बारिश, पहाड़ी इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

कहां कैसा है मौसम

पहाड़ो की रानी मसूरी,

धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।

कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू

टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।

पिथौरागढ़ में धूप खिली।

हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।

चंपावत में चटख धूप।

अल्मोड़ा में धूप।

रामनगर में कोहरा।

नैनीताल में धूप निकली।