ब्रेकिंग उत्तराखंड–छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने करी अब तक की बड़ी कार्यवाही, निजी कॉलेज की करोड़ों की संपत्ति जब्त…

0
13_07_2022-scholarship_scam_22888971
खबर शेयर करें -

हरिद्वार–रुड़की में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में ईडी ने एक कॉलेज की करोड़ों रूपये की संपत्ति जब्त की है, आरती चेरीटेबल एजुकेशन नाम की संस्था के खिलाफ़ ईडी ने ये बड़ी कार्यवाही की है, अमृत ग्रुप ऑफ कॉलेज इसे संचालित करता है।

ED ने कॉलेज की कुल 5.06 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।जानकारी के मुताबिक अमृत ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालकों ने छात्रवृत्ति के पैसों से संपत्ति खरीदी। इस मामले में रोज ED की कार्यवाही चल रही है। अभी तक तीन कॉलेजो की 12 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति ED ने अटैच की है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

इस मामले पर जल्द ही ED की टीम कई और कॉलेजो पर कारवाही कर सकती है, 2012 से 2015 तक अनेक निजी शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 200 करोड़ से भी अधिक का छात्रवृत्ति घोटाला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *