महत्वपूर्ण खबर, बैंक के काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

3636_1641813429
खबर शेयर करें -

सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने समेत 12 सूत्री मांग के लिए बैंककर्मी अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 24 और 25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसी के समर्थन में उत्तराखंड के बैंककर्मियों ने भी हड़ताल का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

मंगलवार को न्यू कैंट रोड स्थित उत्तरांचल बैंक इम्पलाइज यूनियन के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि यूनियंस के तहत देशभर के बैंककर्मियों के नौ संगठनों ने दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बैंक में पांच दिवसीय बैंकिंग, रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित मुद्दों का समाधान समेत 12 सूत्री मांगों के लिए बैंककर्मी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन, सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत व गोपाल तोमर ने बताया, देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में करीब एक लाख 40 हजार पद रिक्त है। इसमें से उत्तराखंड में करीब सात फीसदी पद खाली पड़े हैं। उधर, आरबीआई, बीमा कंपनियों समेत पूरे वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी पांच दिन कार्य कर रहे हैं। ऐसे में बैंकों में भी पांच दिन की बैंकिंग को लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad