हल्द्वानी-एक बार फिर एक्शन में दिखे युवा मुख्यमंत्री धामी, एचएमटी परिसर के निरीक्षण को पहुंचे।

IMG-20221101-WA0045.jpg
खबर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने आज सुबह हल्द्वानी रानीबाग स्थित एचएमटी परिसर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे,निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एचएमटी परिसर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्दी मास्टर प्लान तैयार करेगी और करीब 45 एकड़ जमीन के लिए उद्योग और अन्य क्षेत्रों के लिहाज से बेहतर संभावनाओं की तलाश जारी है।

सीएम के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को एचएमटी की 45 एकड़ जमीन हस्तांतरित किया जाना राज्य को एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है जिसका राज्य सरकार बेहतर उपयोग करेगी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad