हल्द्वानी– ड्राइवर नहीं दबा पा रहे एक्सीलेटर, जानिए क्या हैं वजह….

Fog-3_News18India_301116
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली रूट पर आने-जाने वाली बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

इसका कारण सड़कों पर घना कोहरा है, जिससे चालकों को बस चलाने में दिक्कत आ रही हैं। वहीं देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

बुधवार को घने कोहरे के बीच दिल्ली मार्ग पर आने-जाने वाली रोडवेज बसें एक से दो घंटा देरी से अपने स्थान पर पहुंची। हापुड़ से बिलासपुर तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे बसें करीब दो घंटे देरी से स्टेशनों पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इन बसों में दिल्ली के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, जयपुर मार्ग की बसें प्रमुख थी। इधर, उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रबंधन से कोहरे के प्रभाव को ठोस निर्णय लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बसों के संचालन पर रोक लगा दी है।

Ad