हल्द्वानी–सुबह- सुबह बस हुई हादसे का शिकार, कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल…

FB_IMG_1755667835146
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी रविवार को दिल्ली जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना डासना के पास हुई, जब वे इलेक्ट्रिक बस से सफर कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी प्रदीप नेगी आपने अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, आज सुबह उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया और कई नेता फोन कर उनका हालचाल जानने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खबर की अपडेट जारी है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

Ad Ad