हल्द्वानी– सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा पहुंची स्कूली छात्र छात्राओं के बीच, नशा समेत पॉलिथीन उन्मूलन पर किया जागरूक।

IMG-20221203-WA0031.jpg
खबर शेयर करें -

ज़िलाधिकारी द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए महिला अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है जिसके क्रम में ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, व्योमा जैन प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल तथा सूचना विभाग की टीम द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आज जागरूकता अभियान किया गया।

जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बच्चों को नशे के विरुद्ध तथा पॉलीथिन उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए ऐसे अपराधों को रिपोर्ट करने को भी समझाया गया। प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण गुड टच-बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

सूचना विभाग की टीम द्वारा बच्चों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से बचने पर जागरूक किया गया। सभी बच्चों को जागरूक रहते हुए समस्त हेल्पलाइन के सम्बंध में भी जानकारी दी गई। इस समय प्रधान अध्यापक देवकी आर्य, सुरेंद्र प्रसाद आउटरीच वर्कर, प्रकाश कांडपाल संरक्षण अधिकारी तथा स्कूल के अध्यापक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad