हल्द्वानी– बैंक अधिकारियों पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने लगाया लाखों की हेराफेरी का आरोप, पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत।

fii_investment_in_indian_market_1661953051
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के बैंक खाते से 2 लाख 63 हजार की हेरा फेरी हो गई है, जिसकी शिकायत ठेकेदार द्वारा मुखानी थाना पुलिस को भी की गई है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई एफआईआर नहीं की गई है।

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार नीरज मिश्रा ने बताया कालाढूंगी रोड स्थित एक प्राइवेट बैंक में उनका खाता है, जिसमें 30 नवंबर तक 2 लाख 76 हजार 179 रुपय थे,लेकिन 5 दिसंबर को जब उनके द्वारा खाता देखा गया तो उनके खाते में सिर्फ 12 हजार 804 रुपये शेष रह गए, ठेकेदार नीरज मिश्रा ने बैंक के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व जानकारी के नियमों में हेराफेरी करते हुए उनके खाते से 2 लाख 63 हजार रुपये गबन कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

।

।जब इसके बारे में ठेकेदार नीरज मिश्रा ने बैंक के मैनेजर से पूछा तो उनके द्वारा कहा गया कि वह इस संबंध में जवाब नहीं दे सकते हैं। उनके उच्च अधिकारी ही इसमें जवाब देंगे और उनके साथ फोन पर बदसलूकी करते फोन काट दिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

ठेकेदार नीरज मिश्रा द्वारा इसकी शिकायत मुखानी थाना पुलिस को की गई है,लेकिन मुखानी थाना पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की है। उनके द्वारा मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

उधर, मुखानी पुलिस का कहना है कि बैंक प्रबंधन से बात की जाएगी। उसी के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad