अच्छी खबर उत्तराखंड– सर्दी के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरण अभियान, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20221218-WA0006
खबर शेयर करें -


हल्द्वानी– समाज सेवी संगठन वंदे मातरम ग्रुप ने ठंड के बढ़ते हुवे प्रकोप को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानो पर चलाया कंबल वितरण अभियान ।

वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दानू ने बताया कि हमारे द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के समय जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाते हैं। जिससे पहले उनकी टीम के द्वारा शहर के विभिन्न जगह, फुटपाथो, रेलवे स्टेशन, चौराहों आदि स्थानों पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाता है जिनके सर के ऊपर छत तो दूर की बात ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं होते।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

ऐसे लोगो की को वंदे मातरम ग्रुप की टीम सड़कों पर घूम कर कंबल वितरित करती है जिनको जरूरत होती है। बीती रात्रि वन्देमातरम की टीम के द्वारा हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मुखानी चौराहा, मंगल पड़ाव, बरेली रोड आदि स्थानों पर कंबलो का वितरण किया गया। जिससे ठंड के अभाव में किसी की मौत न हो।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

अध्यक्ष शैलेंद्र ने कहा इस मुहिम में जो भी लोग मदद करना चाहता है तो वह वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों को कंबल उपलब्ध करा सकते है। वितरण करने वालो में वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य अभिनव वार्शनेय, गौरव पांडे, विशाल चौधरी, पंकज दानू, हर्ष जोशी, हिमांशु उप्रेती, प्रथम हिंदवान, ललित पवार, योगेन्द्र रौतेला आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad