अच्छी खबर–वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू द्रोण अवार्ड से सम्मानित, आप भी दीजिए बधाई…

IMG-20241223-WA0201(1)
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह दानू को रामनगर के एक निजी रिसोर्ट में द्रोण सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे वंदे मातरम ग्रुप परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों का है जो हर परिस्थिति में वंदे मातरम ग्रुप के साथ खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

आज उत्तराखंड के अंदर ही नहीं बल्कि अन्य जगह भी वंदे मातरम ग्रुप का अपना एक वजूद है, उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप रक्तदान की मुहिम से शुरू हुआ था आज हर देशकाल परिस्थिति से लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी में वंदे मातरम ग्रुप हर प्रकार से समाज के साथ खड़ा रहता है।

यह भी पढ़ें:  सीमांत गांवों में युवाओं की नई भूमिका: ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026’ का शुभारंभ, 500 युवा स्वयंसेवक संभालेंगे बदलाव की कमान...

उन्होंने कोरोना काल से लेकर, डेंगू के समय या दैवीय आपदाओं में सेवा कार्य से लेकर पहाड़ों में गर्म वस्त्र वितरण या अन्य किसी भी कार्य में पूर्ण मनोयोग से सामाजिक कार्य किया है, इसी को देखते हुए उन्हें द्रोण सामान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

उन्होंने कहा कि इस सम्मान के प्राप्त होने से उन्हें समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए एक नई ऊर्जा मिली है वह हमेशा ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और आप सभी का आशीवाद उन्हें ऐसा ही मिलता रहेगा।

Ad Ad Ad