धनतेरस की खुशखबरी: हल्द्वानी में कल 18 अक्टूबर को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल, उत्तराखंड– धनतेरस के शुभ अवसर पर हल्द्वानीवासियों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 18 अक्टूबर 2025 (कल) को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को भी त्योहार की तैयारियों और खरीददारी के लिए भरपूर समय मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

ध्यान देने योग्य है कि धनतेरस दीपावली महोत्सव की शुरुआत मानी जाती है, और इस दिन लोग विशेष रूप से बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन आदि की खरीदारी को शुभ मानते हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

डीएम रयाल का यह कदम जनहित में उठाया गया सराहनीय निर्णय माना जा रहा है, जिससे हर वर्ग को त्योहार मनाने का अधिक अवसर मिलेगा।

 

Ad Ad Ad