अच्छी पहल–यहां नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने पर गुलाब और चॉकलेट देकर किया सम्मानित…

IMG-20240123-WA0059
खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह में सार्थक परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा सीओ लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में

भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष चोरगलिया व पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने तथा दुपहिया वाहन में हेलमेट पहनकर यातायात के नियमों का पालन किए जाने पर

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

उन्हें गुलाब और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया तथा उन सभी से यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घायलों की हर संभव मदद करने हेतु अपील की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

Ad