राजधानी से पिथौरागढ़ सवारियां लेकर उड़े हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, जानिए कहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग।

0
images
खबर शेयर करें -

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सवारियां लेकर उड़े हेलीकॉप्टर की कालागढ़ में लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्‍टर ने देहरादून से सुबह ग्यारह बजे उड़ान भरी थी। 11.35 पर हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराईं गयी। हेलीकॉप्‍टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई बताया गया कि हेलीकॉप्‍टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर लैंड किया गया। उक्‍त हेलीकॉप्टर पवनहंस कंपनी का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें-स्याल्दे में नदी पार करते समय एक ग्रामीण बह गया, 15 घंटे बाद मिला शवदोनों पायलट और यात्री सुरक्षित देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह के साथ पायलट कैप्टन राजकुमार यादव और सह पायलट रत्नेश सिंह सवार थे। पायलट के मुताबिक अचानक हेलीकॉप्टर में रेड सिग्नल दिखने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित है। यह भी पढ़ें – वैक्सीनेशन किए जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड रुपए जारीखराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है ।कालागढ़ की सीमा से सटी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अंतर्गत मीरापुर साउथ में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्‍टर की खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई है। हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के साथ अक्‍सर इस तरह की दिक्‍कतें आती रही हैं। इससे पहले एक बार इस सेवा के तहत उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्‍टर का दरवाजा खुल गया था। जब से यह सेवा शुरू हुई तब से यह कभी नियमित नहीं हो पाई। जीट🥳

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *