उत्तराखण्ड–पूर्व कमांडो लक्की पर छपी पुस्तक का फिल्म निर्माता, निर्देशक विशाल भारद्वाज और अनीश बजनी के बाद अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और पीएम मोदी के करीबी महावीर जैन ने किया प्रमोशन…

0
IMG-20230630-WA0074.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/हल्द्वानी– हल्द्वानी के लक्की कमांडो पर छपी पुस्तक का फिल्म निर्माता, निर्देशक विशाल भारद्वाज और अनीश बजनी के बाद अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और पीएम मोदी के करीबी महावीर जैन ने किया प्रमोशन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और फिल्म निर्माता महावीर जैन ने लक्ष्मण बिष्ट उर्फ लक्की कमांडो पर आने वाली पुस्तक द रॉ हिट मैन का प्रमोशन करते हुए कहा की यह पुस्तक पढ़कर मेरे जहन में रियल हीरो लक्की पर आने फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

इससे पहले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक विशाल भारद्वाज और अनीश बजनी के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस द्वारा इस पुस्तक का प्रमोशन किया गया है।

आपको बता दें की साइमन एंड शूस्टर चार जुलाई को “रॉ हिटमैन…द रियल स्टोरी ऑफ एजेंट लीमा” नामक बायोपिक यूएसए, इंग्लैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया में रिलीज करेगी। वही 6 जुलाई को इस पुस्तक को भारत में लॉन्च किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

यह पुस्तक हल्द्वानी निवासी पूर्व एनएसजी कमांडो और जासूस लक्ष्मण बिष्ट उर्फ लक्की कमांडो के असाधारण जीवन और करियर पर प्रकाश डालती है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नामी राजनेताओं के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

यह किताब अपराध लेखक और पूर्व खोजी पत्रकार एस हुसैन जैदी ने लिखी है। लकी बिष्ट की कहानी न केवल उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए, बल्कि सचिन तेंदुलकर के बाद साइमन एंड शूस्टर द्वारा प्रकाशित की जाने वाली दूसरी बायोपिक होने के लिए भी प्रसिद्ध है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *