शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग रोकने के लिए आबकारी विभाग ने किया क्यू आर कोड लॉच

WhatsApp-Image-2025-03-27-at-16.47.02-1536x1152
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार शराब के ठेकों में ओवर रेटिंग के मामले सामने आ रहे थे। आबकारी विभाग ने उत्तराखंड में शराब की ओवर रेटिंग रोकने के लिए एक क्यू आर कोड लॉच किया है । यह क्यू आर कोड हर शराब के ठेके की दुकान के बाहर लगेगा। जिससे ओवर रेटिंग शराब मिलने पर क्यूआर कोड स्कैन कर कर तुरंत शिकायत की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

दरअसल आबकारी महकमे ने गुरुवार को मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए क्यूआर कोड रिलीज किया है। गांधी रोड स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई और सचिव व आयुक्त आबकारी हरिश्चंद्र सेमवाल ने क्यू आर कोड की लांचिंग की। यह क्यू आर कोड आबकारी के प्रदेशभर के कार्यालयों में और शराब की दुकानों पर चस्पा किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति इसके जरिए ओवर रेटिंग, शराब की अवैध तस्करी आदि शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

उप आबकारी आयुक्त प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि विभाग ने लोगों के हित में यह कदम उठाया है। शिकायतों पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad