इंग्लैंड बनाम इंडिया– बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार जीती ICC ट्रॉफी, अब मिलेगा 5 करोड़ का इनाम…

53478f1b11eb40dd95e4d24b4164c1a7
खबर शेयर करें -

भारतीय महिला टीम ने पहली बार खेले जा रहे अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने महिला क्रिकेट में पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। बेटियों की इस जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के लिए खजाना खोल दिया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली वर्मा की अगुआई में भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने 29 जनवरी 2023 को इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफ्सट्रूम में खेले गए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बॉलर्स ने शानदाप्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से सौम्या तिवारी (नाबाद) और गोंगदी तृषा ने 24-24 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इससे पहले सीनियर टीम सभी फॉर्मेट्स में तीन मौकों पर विश्व कप फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गई थी। अब टीम ने भारत को बडी जीत दिलाई है। 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मान करने के लिए बुलाया है।

Ad