देहरादून–नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने सीएम धामी से की मुलाकात, आपदा राहत और विकास कार्यों के लिए उठाई बड़ी मांगें…

FB_IMG_1758541742254
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–विधायक सरिता आर्या ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने विशेष तौर पर बजून क्षेत्र में आपदा से मवेशियों को हुए नुकसान की भरपाई, शहीद बलवंत सिंह मार्ग और लोअर मॉल रोड सहित क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर रखने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि प्राधिकरण में शामिल होने से गांव के लोगों को मकान निर्माण और मरम्मत में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

इसके अलावा, विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी मुलाकात कर वन विभाग से संबंधित मार्गों पर आ रही दिक्कतों को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए शीघ्र एनओसी (NOC) जारी करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, नीतू जोशी, शिवांशु जोशी, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Ad Ad