देहरादून–अचानक शासन ने किस अपर निदेशक को किया सस्पेंड, आप भी पढ़िए पूरी खबर।

Screenshot_2022-11-10-22-41-32-02_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड–शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया रानीखेत में तैनात अपर निदेशक आरके सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निलंबन आदेश जारी किया है।

सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं आरके सिंह को आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है। उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है साथ ही शासन ने आयुक्त कुमाऊं को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

विभाग के निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेज कर अपर निदेशक पर विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत की गई थी। हाल में कुछ अधिकारियों की ओर से निदेशक को हटाने की मांग संबंधी हस्ताक्षर किया हुआ पत्र शासन को भेजा गया था। इसमें आरके सिंह भी शामिल थे। जब शासन ने हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों को नोटिस भेजा तो वे उन्होंने माना कि उनसे गलत हस्ताक्षर कराए गए थे।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad