आपराधिक रिकॉर्ड बना रोड़ा: अग्निवीर परीक्षा पास युवक बना बैटरी चोर, 4 गिरफ्तार…

FB_IMG_1771204439585
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल–हल्द्वानी में पुलिस ने ट्रकों और डंपरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक ऐसा भी है जिसने अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास की थी, लेकिन आपराधिक इतिहास के कारण उसका चयन नहीं हो सका। बाद में वह चोरी की वारदातों में शामिल हो गया।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को बनभूलपुरा निवासी जुहैब आलम हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई कि 7 फरवरी को उनका ट्रक (DL 1G 5376) इंद्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 14 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गौला बाईपास रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल कार और छह बैटरियां बरामद हुईं।

 

 

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां हल्द्वानी निवासी कबाड़ी जलील अहमद को बेच दी जाती थीं, जो उन्हें तोड़कर आगे बेच देता था। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

 

* विनोद कुमार (25 वर्ष), निवासी पिंडारी अशोक, बहेड़ी, बरेली

* रंजीत सिंह (24 वर्ष), निवासी पिंडारी अशोक, बहेड़ी, बरेली

* रंजीत सिंह (26 वर्ष), निवासी पिंडारी अशोक, बहेड़ी, बरेली

* जलील अहमद, निवासी हल्द्वानी

 

 

 

पुलिस के मुताबिक विनोद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

 

 

जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास की थी। हालांकि, आपराधिक इतिहास होने के कारण उसे अंतिम चयन में मौका नहीं मिल पाया।

 

 

 

फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नजर रखी जा रही है।

 

 

Ad Ad