उत्तराखंड– प्रदेश में IAS, IPS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

67767.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में धामी सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए हैं। IPS निवेदिता कुकरेती को अहम जिम्मेदारी मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शासन ने 1 आईएएस, 2 आईपीएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि IAS नितिका खंडेलवाल को निदेशक आईटीडीए की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं, IPS अमित सिन्हा से निदेशक आईटीडीए से हटाया गया। वहीं IPS निवेदिता कुकरेती को अपर सचिव गृह बनाया गया है। तो वहीं PCS हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके साथ ही PCS श्याम सिंह राणा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad