कांग्रेस ने बोला धामी सरकार पर हमला, कैमरों और विज्ञापनों की सरकार चला रहे हैं सीएम

indiapostnews.com_-290x220.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार केवल कैमरों, विज्ञापनों और इवेंट मैनेजमेंट के भरोसे चल रही है। जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि मुख्यमंत्री महोदय अपनी छवि चमकाने के लिए मीडिया और कैमरों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

उन्होंने कहा कि जब श्री राहुल गांधी किसानों के बीच जाकर ज़मीन की सच्चाई से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुष्कर सिंह धामी केवल फ़ोटोशूट और प्रचार की राजनीति में लगे हैं। खेतों में जाने का दिखावा कर, कुछ देर के लिए कैमरों के सामने खड़े हो जाना, असल समस्याओं का समाधान नहीं है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफ़ा: राज्यभर के 9.38 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, 5 तारीख तक भुगतान अनिवार्य...

नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की बजाय ब्रांडिंग पर ध्यान दिया है। विज्ञापनों में करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोज़गारी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जूझ रही है।

यह भी पढ़ें:  SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त...

 

Ad Ad Ad