उत्तराखंड में महिलाओं की लावारिस शवों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार पर लगाए कई आरोप

Oplus_131072

Oplus_131072

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में लावारिस महिला शवों की खबरें सामने आई हैं, जो एक गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक समस्या की ओर इशारा करती हैं। पिछले पांच वर्षों में राज्य में 318 महिला शव मिले, जिनमें से 231 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। यह आंकड़ा न केवल सिस्टम की खामियों को उजागर करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और अपराध की रोकथाम पर सवाल भी उठाता है। उत्तराखंड में मिल रही लावारिस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर आरोप लगाए है। सूर्यकांत का कहना है प्रदेश में महिलाओं की लावारसी लाशें मिल रही है। जिनकी शिनाख्त तक नहीं हो पाती है। इतनी बड़ी संख्या में लावारिस लाशों का मिलना कही न प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...
Ad