मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को हल्के में लेना हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को पड़ा भारी, हाईस्कूल-इंटर में 6431 विद्यार्थी हिंदी विषय में हुए फेल

 

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क,  अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- पुलिस ने डॉगी बेला की मदद से घर के अंदर रखी स्मैक पकड़ी, आरोपी महिला फरार, पति गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  मौसम की जानकारी: आज बिगड़ा मौसम का मिजाज, दून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

 

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।