मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो के लिए की पूजा अर्चना, भैया दूज के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधानपूर्वक हुए बंद..

FB_IMG_1761200116983
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

भैया दूज के शुभ अवसर पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

इस अवसर पर बाबा केदार के चरणों में उपस्थित होकर दिव्य और भावनात्मक क्षणों का अनुभव हुआ। तीर्थ क्षेत्र में व्याप्त अध्यात्मिक ऊर्जा और शांति ने प्रत्येक श्रद्धालु के मन को भक्ति से भर दिया।

 

बाबा केदार से यही प्रार्थना की गई कि समस्त भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। केवल श्री केदारनाथ धाम में ही 18 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचे — यह अब तक की रिकॉर्ड संख्या है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी सहित अनेक गणमान्य जन, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Ad Ad