मुख्यमंत्री धामी ने इन साहित्यकारों को किया सम्मानित, कहा- साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा उत्तराखंड…

08_06_2025-cm-pushkar-singh-dhami_23958959_m
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में देहरादून में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में हिंदी दिवस के अवसर समारोह आयोजित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आयोजित समारोह में साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी,

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तकों और पोर्टल का किया शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी अब होगी और अधिक सुलभ...

 

 

शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा को मरणोपरान्त उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सोमवारी लाल उनियाल, अतुल शर्मा को भी उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के ‘रेनकोट कांड’ पर हाईकोर्ट में तीखी सुनवाई, पांच सदस्य जवाबों में उलझे...

 

साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्वजों की ओर से सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं। इसलिए इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली–सुप्रीम कोर्ट में आज फिर टली बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण की सुनवाई, अब अगली तारीख को होगी इस मामले में सुनवाई...

 

 

 

Ad Ad Ad