चारधाम यात्रा–घोषित हुई बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां, हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे उत्तराखंड, प्रशासन ने कसी कमर…

290288aa76b6618e0f6fd7c25c0b7cd91742871587486899_original
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। उत्तराखंड के चारधामों में शुमार श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भगवान विष्णु के पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2:56 बजे श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, भगवान शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त द्वितीय और तृतीय केदारों की तिथियां भी घोषित की गई हैं:

 

 

श्री मद्महेश्वर धाम– 18 नवंबर (ब्रह्म मुहूर्त)

 

 

श्री तुंगनाथ धाम– 6 नवंबर

 

 

 

कपाट बंद होने के बाद, शीतकाल के दौरान भगवान बदरी-केदार की पूजा गुप्तकाशी के ओंकारेश्वर मंदिर तथा जोशीमठ स्थित योगध्यान बदरी मंदिर में विधिवत रूप से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

हर साल की तरह इस वर्ष भी कपाट बंद होने से पूर्व चारधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, ठहरने और आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हेल्थ चेकअप कैंप से लेकर ट्रैफिक नियंत्रण तक, सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

चारधाम यात्रा ना केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि हिमालय की गोद में दिव्यता और आस्था का संगम भी है। कपाट बंद होने से पहले दर्शन की अंतिम घड़ियों में हर भक्त का दिल भगवान के चरणों में समर्पित होता नजर आ रहा है।

 

 

 

Ad