उत्तराखंड– धूमधाम से मनाया गया वीर बाल दिवस, मुख्यमंत्री धामी ने दिया जनता को यह संदेश…

Screenshot_20221227-074647_Facebook
खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर–  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर, स्थित गुरुनानक अकादमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद उधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया साथ ही उन्होंने गुरुनानक अकादमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ एवं छात्रों को सम्मानित भी किया।

धामी ने शहीद उधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतारा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद उधम सिंह जी के नाम पर पड़ा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुरु गोविंद सिंह जी साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह दिवस नई पीढ़ी को साहिबजादों के साहस, शौर्य पराक्रम से अवगत कराता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है, आज भारत खेल, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, निर्यात, डिजिटल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों में शुमार है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

सीएम धामी ने इससे पूर्व गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने शहीद उधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतारा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद उधम सिंह जी के नाम पर पड़ा।

Ad