कैनाइन डिस्टेंपर का अलर्ट: आठ लोगों को काटने वाले कुत्ते की मौत, शहर में सतर्कता बढ़ी…

rhodesian-ridgeback-dog-puppy-second-260nw-1556692988
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। शहर के काठगोदाम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कैनाइन डिस्टेंपर से संक्रमित एक आवारा कुत्ते ने दरोगा सहित आठ लोगों को काट लिया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया। बाद में उसे एंटी रैबीज सेंटर में रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से खतरे की आशंका कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

 

शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद दो दिनों में 278 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने या खरोंच लगने पर तुरंत घाव को साबुन से धोकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में करीब 32 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। बीते 11 महीनों में 12 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आ चुके हैं। इससे निपटने के लिए निगम ने नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज करने की बात कही है।

 

 

विशेषज्ञों ने चेताया है कि कैनाइन डिस्टेंपर मुख्य रूप से कुत्तों में फैलने वाली वायरल बीमारी है, जो इंसानों में सीधे तौर पर नहीं फैलती, लेकिन संक्रमित और आक्रामक कुत्ते हमले कर सकते हैं। पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण और पंजीकरण कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

नगर आयुक्त ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी आक्रामक या बीमार कुत्ते की सूचना तुरंत नगर निगम को दें।

Ad