देहरादून में सुबह-सवेरे सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी को लगी गोली, छात्र विवाद बना जानलेवा…
उत्तराखंड–देहरादून की शांत सुबह उस वक्त दहशत में बदल गई, जब जोहड़ीगांव इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी अचानक गोलीबारी का शिकार हो गए। इस घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास ही कुछ युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान चली एक गोली सीधे वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी, जो इस विवाद से पूरी तरह असंबंधित थे।
गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ब्रिगेडियर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राजधानी में बाहरी युवक छात्र बनकर रह रहे हैं और आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त अभियान चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एक शांत सुबह, एक मामूली विवाद और उसका खामियाजा भुगतना पड़ा एक निर्दोष व्यक्ति को इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
