Breaking:- अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

FB_IMG_1745657643013
खबर शेयर करें -

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

 

 

कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे लोगों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों को सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर अर्थदंड लगाने की भी बात कही गई है

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

 

आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

 

निर्देश दिए गए हैं कि यदि यात्रा मार्ग पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं।