ब्रेकिंग उत्तराखंड–बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिक्षा विभाग से की सिफारिश, इन स्कूलो की हो सकती हैं मान्यता रद्द…

InCollage_20230130_200501041
खबर शेयर करें -

देहरादून के Lucent, DPSG, Raja Ram Mohan Roy और रहमानिया स्कूल की हो सकती हैं मान्यता रद्द।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉक्टर गीता खन्ना ने शिक्षा विभाग से की सिफारिश।

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अध्यक्षा डॉक्टर गीता खन्ना ने पत्रकार वार्ता की है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

एक साल के भीतर जहां बाल आयोग की तरफ से कई बैठके और कार्य किए गए है। साथ ही कई मामलों में सरकार को पत्र लिखकर सजग भी किया गया है। दूसरी तरफ बाल आयोग ने राजधानी देहरादून के चार प्रतिष्ठित स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

आयोग की अध्यक्षा डॉक्टर गीता खन्ना का कहना है कि इन चार स्कूलों में छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। कहीं पर उनकी पिटाई की गई तो कहीं उनकी पढ़ाई के साथ मजाक किया जा रहा है। जिसको देखते हुए हमने चारों स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है।