ब्रेकिंग उत्तराखंड– हाथी ने युवक को पटक-पटककर मार डाला, समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल..

Screenshot_20230203_103322_Google
खबर शेयर करें -

हरिद्वार–इन दिनों हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से बाहर रिहायसी इलाकों में हाथी द्वारा किसानों की फसल को रौदने की खबरें भी दिन प्रतिदिन देखने को मिलता है।

मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश का है, जहां लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

शुक्रवार तड़के हाथी नीलकंठ रोड पर पटना वाटर फॉल के नजदीक एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उक्त रोड पर दिन भर वाहनों और पैदल राहगिरों का मूवमेंट रहता है। पर्यटक पटना वाटर फॉल की ओर जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

बहरहाल, लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति अक्सर यहां दिखता था।