ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–मदिरा के साथ दुकानदार सुन रहा था गाना, विरोध करने पर दांत से काट दी पड़ोसी की अंगुली, और हो गया फरार…

cut index finger. processed with a bandage. white background

cut index finger. processed with a bandage. white background.

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड/हल्द्वानी–तुलसीनगर पॉलीशीट काठगोदाम में रहने वाले महेंद्र सिंह ठाकुर पुत्र स्व.दीवान सिंह बैडमिंटन एकेडमी चलाते हैं और यहां पत्नी कमला ठाकुर व दो बच्चों के साथ रहते हैं। महेंद्र के मुताबिक उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी जयराज खड़का पुत्र लाल सिंह खड़का बिजली की दुकान चलाता है।

आरोप है कि रोज रात जयराज तेज आवास में गाने बजाता है। इसको लेकर महेंद्र ने कई बार आपत्ति जताई, लेकिन जयराज नहीं माना। इन दिनों छठवीं में पढ़ने वाले महेंद्र के बेटे के पेपर चल रहे हैं। 8 नवंबर की रात भी जयराज तेज आवाज में गाने सुन रहा था और पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

महेंद्र ने दोबारा आपत्ति जताई और जब वह दुकान पहुंचे तो जयराज दुकान में शराब पी रहा था। जयराज ने गाली-गलौज करते हुए महेंद्र पर हमला बोल दिया। उनके हाथ की तर्जनी अंगुली अपने मुंह में भर ली और दांत से काटकर अलग कर दी। महेंद्र लहूलुहान हो गए और घटना को अंजाम देकर जयराज फरार हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महेंद्र ने बताया कि जयराज ने मुकदमे के बाद भी खुला घूम रहा है और इलाके में आकर धमकी देता घूम रहा है। उसने दोबारा दुकान खोल ली है और लोगों से कह रहा है कि इस बार तो अंगुली काटी है। अबकी गर्दन काटूंगा। महेंद्र ने जयराज से जान का खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

गाना बजाने के रोकने पर बैखलाए दुकानदार ने पड़ोसी पर हमला कर दिया था। शराब के नशे में धुत दुकानदार ने पड़ोसी की अंगुली दांत से काटकर अलग दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में हल्द्वानी की काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad