ब्रेकिंग उत्तराखंड–यहां नदी में बही बस, पोकलैंड से सभी यात्रियों को किया रेस्क्यू…

0
IMG-20230722-WA0024
खबर शेयर करें -

हरिद्वार बिजनौर सीमा पर बहने वाली कोटावली नदी में यात्रियों से एक बस फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को भी बाहर निकाल लिया।

चंपावत जिले के रुपड़िया डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस नदी के बीच बने मार्ग से गुजर ही रही थी कि अचानक बरसाती पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया और बीच में ही बस फंस गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

बस फंसते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर क्रेन बुलाकर बस को भी खिंचवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *