ब्रेकिंग उत्तराखंड– सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं की मांग की पूरी, इस अध्यादेश को दी मंजूरी…

CM-Dhami-gave-these-instructions-to-eliminate-the-file-system-1
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जहां एक ओर नकल माफियाओं और परिक्षाओं में धांधली को लेकर युवाओं के आक्रोश से क्षेत्र में तनाव की माहौल बना वहीं सरकार इस मामले को सुलझाने में लग गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी  है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी  है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को सरकार नहीं बक्शेगी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आज दिनांक 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं।बता दें कि सीएम ने ट्वीट कर कहा कि युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इस हेतु संबंधित अध्यादेश को मैंने अपनी अनुमति प्रदान कर अग्रेतर कार्यवाही के लिए भेज दिया है। हम नकल माफिया को प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही करने देंगे।

Ad