ब्रेकिंग उत्तराखंड– राजधानी में हुए पथराव और लाठीचार्ज पर सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, पढ़िए पूरी खबर…

0
FB_IMG_1675950673728
खबर शेयर करें -

देहरादून– 8 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान घटी घटना और फिर 9 फरवरी को बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।

क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति और लाठीचार्ज के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *