ब्रेकिंग उत्तराखंड– मुख्यमंत्री धामी करेंगे चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक…

0
FB_IMG_1675950673728
खबर शेयर करें -

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे चारधाम यात्रा तैयारियों की बैठक सुबह 11 बजे से सचिवालय में शुरू होगी चारधाम यात्रा तैयारी बैठक।

पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला होने की उम्मीद।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

सूत्रों की माने तो तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने का बना प्रस्ताव। पर्यटन विभाग ने पिछली यात्रा के अनुभव के आधार पर केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 15 हजार, बदरीनाथ के लिए 18 हजार, गंगोत्री के लिए 9000, यमुनोत्री के लिए 6000 संख्या तय करने का बनाया प्रस्ताव।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधा, केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क तय करने, बसों का प्रबंधन, घोड़ा खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण, पैदल मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था, शेड, बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत समेत कई व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *