ब्रेकिंग उत्तराखंड– ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में…

0
IMG-20221213-WA0028-1068x712
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– राज्य के उधमसिंहनगर जिले में पुलिस 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आपको दिलचस्प बात बता दें की यह आरोपी पूर्व में पंजाबी गायक भी रह चुका है। करीब 3 से 4 गाने यह गा चुका है जो अब उधमसिंहनगर पुलिस की गिरफ्त में है।

आपको बता दें की राज्य में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के सभी जिलों को थाना स्तर पर ANTF (एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स) के गठन करने के निर्देश दिए गए थे जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

बता दें कि जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा थाना अध्यक्ष पुलभट्टा को ड्रग्स तस्करी/अवैध विक्री के संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त क्रम में थाना अध्यक्ष पुलभट्टा उनकी टीम द्वारा 23 अगस्त 2022 को दो सगे भाई आरोपी नरेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र जगत सिंह, वीरेंद्र कोरंगा पुत्र जगत सिंह कोरंगा निवासी शांतिपुरी बिन्दुखत्ता जिला उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बता दें कि इनको 05.053 किलो चरस व एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जबकि चरस लेकर आने वाले अभियुक्तों मेजर सिंह उर्फ मैनेजर सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता व अभियुक्त इंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर तथा चलाने वाला विचोलिया जयप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी शिवपुरी बिंदुखत्ता थाना लालकुआं मौके से फरार हो गए थे।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों द्वारा मेजर सिंह व छिंदर सिंह द्वारा उक्त बरामद चरस को मंगल लेख पाटी चंपावत के दाम सिंह से लाकर बेचने की बात बताई थी। फरार अभियुक्त गणों को अभियोग में वांछित किया गया था इस संदर्भ में थाना पुरवठा में दोनों गिरफ्तार सगे भाइयों व फरार मेजर सिंह, छिंदर सिंह, जयप्रकाश के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मेजर सिंह उर्फ मैनेजर उपरोक्त को 23 सितंबर 2022 को थाना पुलभट्टा की पुलिस टीम द्वारा लगभग 1 किलोग्राम चरस के साथ चौकी बरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना पुलभट्टा में अलग से अभियुक्त मेजर सिंह और फिर मैनेजर सिंह के विरुद्ध धारा पंजीकृत कर जेल भेजा गया तथा उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त जयप्रकाश उपरोक्त को दिनांक 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा घटना के बाद से ही अभियुक्त छिंदर सिंह फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बता दें कि नवंबर महीने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के द्वारा अभियुक्त छिंदर सिंह उपरोक्त के विरुद्ध ₹20000 का इनाम घोषित किया तथा इनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्र अधिकारी सितारगंज द्वारा एक टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2022 की देर रात्रि टाटरगंज थाना हजारा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से अभियुक्त छिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र मेर सिंह उर्फ मेहर सिंह को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *