ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–डीजीपी अशोक कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन, अब पुलिस की रहेगी सभी गतिविधियों पर पैनी नजर…

IMG-20230630-WA0011.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कोतवाली के बहुद्देश्यीय भवन में बनाये गए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उत्घाटन किया।

करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मकसद हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सीसीटीवी से कवर करना है, ताकि हर छोटी बड़ी घटनाएं कैद हो सके।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब समय डिजिटल का है, ऐसे में पूरे शहर को सीसीटीवी से लैस रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई सारी अपराधिक घटनाओं को खोलने में सीसीटीवी भी मददगार साबित हुई है, साथ ही कई ऐसे पॉइंट सीसीटीवी से संचालित होते हैं, जहां पर यातायात काफी व्यस्त रहता है।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

डीजीपी द्वारा आज सीसीटीवी के कंट्रोल रूम का आज लोकार्पण किया गया है। लोकार्पण के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी समेत प्रदेश के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...
Ad Ad