ब्रेकिंग उत्तराखंड– बिंदुखत्ता की इस लाड़ली का सेंट्रल जोन टीम में चयन, वनडे में शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा..

Screenshot_20230206_154642_Google
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने 2022-23 सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 टीम वनडे चैंपियन बनी तो वहीं सीनियर टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

उत्तराखंड सीनियर टीम की कमान एकता बिष्ट के हाथों में हैं और अपने कप्तान की तरह कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में शामिल होने का माद्दा रखते हैं। उत्तराखंड महिला टीम की एकता बिष्ट और बिंदुखत्ता की कंचन परिहार का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

महिला इंटर जोनल टूर्नामेंट की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही थी। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय महिला खिलाड़ी खेलती हैं। कंचन परिहार का नाम इस टूर्नामेंट में आना एक बड़ी बात है। ये टूर्नामेंट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगा।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फीफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थी।

शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला है। महिला क्रिकेटरों के लिए जोनल टूर्नामेंट काफी महत्व रखता है। यहां शानदार प्रदर्शन करने वालों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है। अगर कंचन जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें बड़े मौके मिल सकते हैं।