ब्रेकिंग उत्तराखंड– राजधानी में प्रदर्शन कर रहे युवा बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो…

09_02_2023-uttrakhand_police_and_students_clash_23324059
खबर शेयर करें -

देहरादून में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी है, पुलिस द्वारा लगातार लाठीचार्ज भी किया जा रहा है। फिर भी युवाओं ने अपना प्रदर्शन नहीं रोका, सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का राज्य के सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

आपको बता दें सरकारी भर्तियों में आवेदन करने वाले सैकड़ों युवा विरोध प्रदर्शन में उतर गए हैं। आक्रोशित युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सीबीआई जांच की मांग की। युवाओं का साफ कहना है कि जब वह एक भर्ती का पेपर देते हैं तो वह लीक हो जाता है, फिर दूसरे की आस में तैयारी करते हैं, तो वह भी लीक हो जाता है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

ऐसे में युवाओं के भविष्य का क्या होगा, यह सरकार को बताना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वह पहाड़ के दूरदराज इलाकों से यहां अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें पता चलता है कि एक के बाद एक सभी पेपर लीक हो रहे हैं, तो ऐसे में इन सभी मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।