Breaking:- अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, लोगों से की गई शांति बनाए रखने की अपील

action-against-illegal-madrassas-in-haridwar_97880e64cfebd043e527067f89c59319
खबर शेयर करें -

हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां अवैध मदरसों को सील किया। दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वहीं स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

 

 

अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित मदरसों पर प्रदेश सरकार शिकंजा कसती जा रही है। उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सहसपुर के एक बड़े मदरसे को अवैध निर्माण मामले में पूर्व में दिए नोटिस के बाद सील कर दिया। उक्त मदरसे ने बिना प्राधिकरण की अनुमति के एक मंजिल का अवैध रूप से निर्माण कर लिया था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

सवाल है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों के लिए कहीं दूसरे देशों से फंडिंग तो नहीं हो रही है। वहीं हरिद्वार में भी अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।