Breaking:- लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता वासियों के लिए खुशखबरी, विद्युतीकरण हेतु जारी हुई 14 करोड़ से अधिक की धनराशि

GridArt_20250402_213824457
खबर शेयर करें -

लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता वासियों के लिए खुशखबरी है कि शासन ने 14 करोड़ से अधिक की धनराशि बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण के लिए जारी कर दी है। विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि बिंदुखत्ता में कई वर्षों से विद्युतीकरण पर रोक लगी थी, नया कनेक्शन भी केवल व्यावसायिक व अस्थाई ही मिलता था जिसके लिए बिंदुखत्ता वासियों को 12 से 18 हजार रुपए का भुगतान करना होता था और जिसकी प्रति यूनिट दर भी घरेलू विद्युत संयोजन से अधिक होती थी।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

अपने सहयोगी सुरेश पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन नाथ गोस्वामी जी के साथ मैने इस समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया।

 

और अंततः बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण पर लगी रोक हटाने में सफल हुए।विद्युत विभाग द्वारा बिंदुखत्ता में सर्वे कर लगभग 26 करोड़ की DPR बनाई गई जिससे नए पोल, लाईन और ट्रांसफार्मर लगाए जा सकें।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

इसी दरम्यान वर्ष 2023 के प्रारंभ में STP प्लांट के लोकार्पण हेतु गौलापार आगमन पर मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्युतीकरण की घोषणा की गई जिसकी संख्या 189 रही।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

श्रीलंका टापू में विद्युतीकरण पर अत्यधिक लागत के दृष्टिगत अभी 14.73 करोड़ की ही धनराशि स्वीकृत हुई है जिससे विद्युत कार्य कार्य कराया जाएगा।
सभी बिंदुखत्तावासियों को हार्दिक बधाई!

Ad