Breaking:- लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता वासियों के लिए खुशखबरी, विद्युतीकरण हेतु जारी हुई 14 करोड़ से अधिक की धनराशि

खबर शेयर करें -

लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता वासियों के लिए खुशखबरी है कि शासन ने 14 करोड़ से अधिक की धनराशि बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण के लिए जारी कर दी है। विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि बिंदुखत्ता में कई वर्षों से विद्युतीकरण पर रोक लगी थी, नया कनेक्शन भी केवल व्यावसायिक व अस्थाई ही मिलता था जिसके लिए बिंदुखत्ता वासियों को 12 से 18 हजार रुपए का भुगतान करना होता था और जिसकी प्रति यूनिट दर भी घरेलू विद्युत संयोजन से अधिक होती थी।

यह भी पढ़ें:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली

 

अपने सहयोगी सुरेश पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन नाथ गोस्वामी जी के साथ मैने इस समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया।

 

और अंततः बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण पर लगी रोक हटाने में सफल हुए।विद्युत विभाग द्वारा बिंदुखत्ता में सर्वे कर लगभग 26 करोड़ की DPR बनाई गई जिससे नए पोल, लाईन और ट्रांसफार्मर लगाए जा सकें।

यह भी पढ़ें:  अंकिता मर्डर केस में दो साल आठ महीने चली सुनवाई, आज होगा फैसला, एडीजे कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

इसी दरम्यान वर्ष 2023 के प्रारंभ में STP प्लांट के लोकार्पण हेतु गौलापार आगमन पर मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विद्युतीकरण की घोषणा की गई जिसकी संख्या 189 रही।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूचना महानिदेशक तिवारी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं...

 

श्रीलंका टापू में विद्युतीकरण पर अत्यधिक लागत के दृष्टिगत अभी 14.73 करोड़ की ही धनराशि स्वीकृत हुई है जिससे विद्युत कार्य कार्य कराया जाएगा।
सभी बिंदुखत्तावासियों को हार्दिक बधाई!