ब्रेकिंग उत्तराखंड–नगर पंचायत लालकुआं सीट से कांग्रेस के इस युवा नेता की दावेदारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल….

Screenshot_20230704_195021_Facebook
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं– नगर पंचायत की सीट स्वरूप क्या होगा ”यह अभी तय नही हुआ है” चुनाव कब होगें” ना ही चुनाव की तिथि का ऐलान हुआ है”। मगर शहर का सियासी तापमान तेजी से चढ़ने लगा है। कई दावेदार घर घर जाकर लोगों से संपर्क साधने में जुट गए है। वही नगर में जहां कुछ नेताओं ने बकायदा अपने बैनर पोस्टर लगाकर जनता के बीच अपने पत्ते खोल दिये है। वही अभी बहुत से नेता अपनी दावेदारी को लेकर अपने समर्थकों से रायशुमारी में लगे हुए है।

इधर लालकुआं नगर पंचायत से एक बार पुन: अपनी दावेदारी पेश कर काग्रेंस युवा नेता भुवन पाड़े ने अन्य दावेदारों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। युवाओं में मजबुत पकड़ रखने वाले भुवन पाड़े स्थानीय है साथ ही काग्रेंस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अपनी मजबुत पकड़ रखते है। वही वर्तमान में भुवन पाड़े पार्टी के जिला महामंत्री पद पर है तथा पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। युवा नेता भुवन पाडे साफ सुथरे और ईमानदार व बेदाग चरित्र के व्यक्ति है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि काग्रेंस पार्टी भी भुवन पाडे को अपना अगला उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

बताते चले कि बर्ष 2012 में भुवन पाडे ने नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था जिसमें वह दुसरे नम्बर रहे थे उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी राम बाबू मिश्रा ने हराया था।जिसके बाद से लगातार भुवन पाड़े जनता के हर एक दुख सुख में शामिल होते आ रहे है भुवन पाड़े के इस बार पुन: दावेदारी प्रस्तुत करने से उनके आसार प्रबल है‌। वही शहर का अधिकत्तर युवा वर्ग भुवन पाड़े को काफी पंसद करता है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

जिसके चलते उनकी दावेदारी मजबुत ओर प्रबल मनी जा रही है। वही अगर कांग्रेस पार्टी भी भुवन पांडे पर दांव खेलती है तो इसका फायदा पार्टी को जीत के साथ जरूर मिलेगा क्योकि भुवन पाडे ही जनता की नजर में बेहतर और ईमानदार तथा साफ छवी वाले नेता है। वही सूत्रो कि मानों तो पार्टी सीर्ष नेतृत्व से भी भुवन पाडे को शुभ संकेत मिल गए है जिसके बाद से उनका नगर में जनसपर्क जारी है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

इधर युवा नेता भुवन पाडे ने कहा की नगर की जनता का व्यापक स्तर पर समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उन्होने कहा कि इस बार जनता को अपने लिए वोट करना है जिससे जाति, धर्म, भाई, भतीजावाद से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास सुनिश्रत हो उन्होने कहा इस वह मजबुती और जनता के सहयोग से चुनाव लड़ेगें और जीतेंगे। फिलहाल नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर का बाजार गर्म है।

Ad