ब्रेकिंग हल्द्वानी– शहर से बाहर पत्नी का इलाज कराने गया था पति, यहां चोरों ने खंगाल दिया घर…

CHOR
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– पत्नी का इलाज कराने बरेली गए आनंदपुर के रहने वाले खीमानंद पिरसाली के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए ₹2 लाख की नकदी और लॉकर में रखे कई सारे सोने के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया है।

पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पर पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत भी की है। पुलिस का कहना है कि 22 जनवरी को पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बरेली गए थे, 28 जनवरी को उनके पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

जब वह घर आये तो उन्होंने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था, लॉकर में रखे हुए सोने के आभूषण के साथ ₹2 लाख की नकदी गायब है, ऐसे में उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

पूरे मामले की जांच कोतवाल हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...
Ad