ब्रेकिंग हल्द्वानी–और जब अचानक सरस मार्केट पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के कब्जे को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

FB_IMG_1667815508613
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरस बाजार का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सरस बाजार में सार्वजनिक शौचालय बंद पाया गया, सरस बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान स्वामी द्वारा सार्वजनिक शौचालय के सीवरेज के गड्ढे को अवैध तरीके से बंद कर दिया गया है।

जिसके ऊपर बिजली के उपकरण लगा दिए गए हैं, सार्वजनिक शौचालय कुछ सालों से बन्द कर रखा है, लेकिन केएमवीएन के अधिकारियों ने अपनी आंखें मूंद रखी है, प्रतिष्ठान ने सरस की एक बहुत बड़ी जगह को भी कब्जा किया गया है, जिसका इनके द्वारा किराया भी नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने केएमवीएन एमडी को इस मामले का संज्ञान लेने की बात कही और सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के साथ ही निशुल्क रूप से जगह का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की बात कही, साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी पर किराया वसूलने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...
Ad